बुलंदशहर, अक्टूबर 19 -- Bulandsehar News: रामलीला महोत्सव के तहत सोमवार को नगर में विराट काली जुलूस निकाला गया। जुलूस में 70 काली अखाड़ों ने भाग लिया। मां काली के स्वरूप में कलाकारों ने तलवार घुमाकर हैरतअंगेज करतब दिखाए। जुलूस देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मंडी गेट से शुरू हुआ जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ निर्धारित स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस का शुभारंभ श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने मां काली की आरती उतारकर और खप्पर भरकर किया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह मां काली की आरती उतारी और खप्पर भरकर आशीर्वाद प्राप्त किया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। यह भी पढ़ें- Etah News: ढोल-तांशों की धुन पर महाकाली ने किया सांस्कृतिक एवं हैरतंगेज तलवारी बा...