Bulandsehar News: डिबाई में छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
बुलंदशहर, अगस्त 13 -- Bulandsehar News: स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत श्री कृष्ण जाजू कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा का शुभारंभ एसडीएम मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा के दौरान छात्राओं ने 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे नगर का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। तिरंगा यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अपने गंतव्य स्थल पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। प्रधानाचार्या डॉ. नीरजा, अध्यक्ष संजीव राठी, प्रबंधक विपिन माहेश्वरी, शैल माहेश्वरी, कमलेश राजपूत, कामिनी सिंह, अमित चौहान, विलेश, दीक्षांत शर्मा, अंजना विश्वकर्मा, नेहा राय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ऋषिकेश में भाजपा ने निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.