Bulandsehar News: डिबाई-कर्णवास मार्ग बदहाल, पुनर्निर्माण की मांग
बुलंदशहर, अगस्त 29 -- Bulandsehar News: डिबाई से कर्णवास को जोड़ने वाला करीब सात किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भरने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। यह मार्ग कर्णवास आने वाले श्रद्धालुओं के साथ विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, मरीजों तथा एंबुलेंस के लिए भी प्रमुख संपर्क मार्ग है। कर्णवास धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है, जहां प्रत्येक अमावस्या, पूर्णिमा सहित विभिन्न पर्वों पर जनपद ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों और राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं।ग्राम कर्णवास निवासी एवं वंदनम् गंगे फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक-अध्यक्ष वेद प्रकाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.