Bulandsehar News: डाक कांवड़ लाने के दौरान फौजी अमन की सड़क हादसे में मौत
बुलंदशहर, अगस्त 12 -- Bulandsehar News: डाक कांवड़ के साथ हरिद्वार गए सुल्तानपुर बुढ़ैना गांव निवासी 21 वर्षीय फौजी और राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी अमन सोलंकी का बिजनौर में सड़क हादसे में निधन हो गया। हादसे में उनका साथी भी घायल हो गया। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। अमन सोलंकी की वर्तमान में तैनाती 15 ग्रेनेडियर अलवर में थी। सुल्तानपुर बुढ़ैना गांव निवासी प्रेमपाल सोलंकी खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका बड़ा बेटा अमन सोलंकी राष्ट्रीय स्तर का कबड्डी खिलाड़ी था। 2025 में अमन की स्पोर्ट्स कोटे से आर्मी में नौकरी लगी थी। परिजनों के अनुसार, तीन दिन पहले आठ अगस्त को अमन छुट्टी लेकर घर आया था। इसी दौरान गांव के करीब 35 युवाओं का समूह डाक कांवड़ के साथ रविवार रात कार और बाइकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.