Bulandsehar News: डंपर की टक्कर से ऑटो रिक्शा चालक की मौत, नौ घायल
बुलंदशहर, जुलाई 20 -- Bulandsehar News: खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 34 पर परम डेयरी के निकट डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं दो बच्ची सहित आठ लोग घायल हो गए। इसमें छह घायलों को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बुलंदशहर के बेलमपुरा गांव निवासी सुमित ने बताया कि उनके पिता हरि सिंह(50 वर्षीय) बुलंदशहर से खुर्जा तक ऑटो का संचालन करते थे। रोजमर्रा की तरह सोमवार की दोपहर को हरि सिंह अपना ऑटो में सवारियों को लेकर बुलंदशहर बस अड्डा से खुर्जा जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-34 पर परम डेयरी के निकट पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना होता देख लोगों ने पुलिस को सूचित कर स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.