बुलंदशहर, सितम्बर 1 -- Bulandsehar News: कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के प्रीत विहार में एक मकान से चोर करीब सवा लाख रुपये की नगदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्रीत विहार कॉलोनी निवासी जीतन शर्मा ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह वह जीटी रोड स्थित अपने कार्यालय पर गए थे। दोपहर में घर पर काम करने वाली महिला ने फोन कर बताया कि मकान का दरवाजा खुला हुआ है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पीड़ित के अनुसार, कमरे में रखी करीब सवा लाख रुपये की नगदी, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमर...