बुलंदशहर, अक्टूबर 29 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवानपुर में खेतों से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ‌। पुलिस एक पक्ष की तहरीर पर पहले ही आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी हैं। दूसरे पक्ष की रमादेवी पत्नी सतवीर सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनके पक्ष का ललित पुत्र नरेन्द्रपाल रविवार को अपने खेतों में ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था। रास्ते में नीशू प्रधान का खाली खेत पड़ता है। वह खाली खेत से ट्रैक्टर ट्राली निकाल रहा था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कोतवाली गेट पर आपस में भिड़े दो पक्षों का चालान तभी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी नीशू प्रधान व हरपाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों पक्षों ने अपने अपने घरो...