Bulandsehar News: ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल
बुलंदशहर, अगस्त 31 -- Bulandsehar News: क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोशिंदर पुत्र किशोर सिंह निवासी मिर्जापुर नगली और सुमित पुत्र पवन निवासी अभयपुर दौलतपुर कलां की तरफ जा रहे थे। इस दौरान गांव नरसेना में एक निजी स्कूल के समीप ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। पुलिस ने घायलों को ऊंचागांव सीएचसी पहुंचाया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.