Bulandsehar News: ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
बुलंदशहर, सितम्बर 12 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। गांव निवासी मलखान सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि उसका भाई विनोद अविवाहित था। बुधवार को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला। शुक्रवार सुबह उसे सूचना मिली कि दादरी रेलवे स्टेशन पर उसके भाई की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर अन्य परिजनों के साथ पहुंचे मलखान ने शव की पहचान की। बताया कि गुरुवार रात किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। उसके पास से मिले कागजातों से जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। जीआरपी दादरी ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.