बुलंदशहर, जुलाई 24 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद को गली नंबर 4 में ट्रांसफार्मर की अर्थिंग की पत्ती में उतरे करंट की चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया।मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला इस्लामाबाद की गली नंबर 4 निवासी आरिफ के 4 वर्षीय पुत्र आरिस गली में खेल रहा था। आरिस खेलने के दौरान ट्रांसफार्मर में लगी अर्थिंग की पत्ती के पास पहुंच गया। अर्थिंग की पत्ती में करंट उतर रहा था। उसको छूते ही बच्चा वहीं चिपक गया और बेहोश हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन व मोहल्ले के अन्य लोग बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद मौके पर स्थानीय निवासी एकत्र हो गए और पाव...