Bulandsehar News: ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोग घायल
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के किला मार्ग निवासी कमल, आयुष, सचिन और रूबी कार में सवार होकर गुरुवार रात अलीगढ़ से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 34 पर गांव झमका के निकट ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला समेत चारों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचित किया और घायलों को कार से बाहर निकालते हुए अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.