Bulandsehar News: ट्यूशन पढ़ाने के दौरान 5 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, शिक्षक गिरफ्तार
बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: ट्यूशन पढ़ने के दौरान 5 वर्षीय बच्ची के साथ शिक्षक ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार का जेल भेजा है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी 5 वर्षीय पुत्री विगत पांच महीने से गांव के एक युवक से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। प्रतिदिन की तरह 19 जुलाई की सांय 5 बजे ट्यूशन पढ़ने गई थी। लौटकर घर आने पर उसने अपनी मां को बताया कि ट्यूशन के दौरान टीचर ने उसे अपनी गोदी में बैठा लिया और उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद पीड़िता की मां ने टीचर के घर पहुंच कर उसके परिजनों से शिकायत की तो मौजूद टीचर ने उन्हें जान से मारने की धमकी व गाली-गलौज कर भगा दिया। कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.