बुलंदशहर, जुलाई 5 -- Bulandsehar News: डिबाई क्षेत्र में टैटू बनाने वाले युवक की पत्नी भी एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है। युवक की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी थी। परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराई गई तो उसकी 21 वर्षीय पत्नी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह रही कि दंपति के दोनों बच्चों की रिपोर्ट पूरी तरह निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित दंपति की काउंसिलिंग कर उनका इलाज शुरू कर दिया है।डिबाई क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवक और उसकी पत्नी मेलों, बाजारों और त्योहारों के दौरान टैटू बनाने का काम करते हैं। आशंका जताई जा रही है कि टैटू बनाने के दौरान संक्रमित सुई के संपर्क में आने या सावधानी न बरतने के कारण यह संक्रमण फैला है। युवक के संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई और तत्काल प्रभाव से पूरे प...