बुलंदशहर, सितम्बर 13 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर मकरंदपुर निवासी बाइक सवार व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। गांव फतेहपुर मकरंदपुर निवासी रविन्द्र भाटी 50 वर्ष रविवार शाम अपनी पत्नी रजनी व भाभी ज्ञानवती के साथ बाइक से ककोड़ अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। जैसे ही बाइक कमालपुर गांव के नजदीक पहुंची। तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित टैंपो ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को टैंपो चालक ने उपचार हेतु अपने टैंपो में बैठाया। कुछ दूरी पर चलकर टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास के लोगों की मदद से तीनों को वैर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया गया। जहां रविन्द्र भाटी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को उपचार हेतु...