Bulandsehar News: टिपलर चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- Bulandsehar News: थाना पुलिस व एसओजी टीम ने टिपलर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नितिन जावला ने बताया कि नवनीत पुत्र विनोद निवासी घुंघरावली ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी टिपलर (ट्रैक्टर की ट्रॉली) गांव से बाहर खड़ी थी, जिसे 22 अगस्त की रात अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया था। थाना पुलिस ने आरोपी सौरभ पुत्र नन्हे सिंह निवासी आलमपुर नंगला, थाना खानपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई टिपलर बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: 48 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.