Bulandsehar News: टयूशन पढ़ने गई किशोरी से शिक्षक ने की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, अक्टूबर 22 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने गई 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने शिक्षक पर कमरे में बुलाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाना अहार में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे उनकी पुत्री एक गांव में ट्यूशन पढ़ने गई थी। आरोप है कि इस दौरान शिक्षक उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुष्यंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.