Bulandsehar News: झोलाछाप के इंजेक्शन से मासूम की मौत, एफआईआर के निर्देश
बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। मौसम में बदलाव के साथ ही बुखार का प्रकोप बढ़ने लगा है। अनूपशहर क्षेत्र के गांव मऊ में एक बार फिर झोलाछाप की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। बुखार आने पर परिजनों ने 11 वर्षीय बच्चे को गांव के ही एक झोलाछाप को दिखाया था। आरोप है कि झोलाछाप द्वारा लगाए गए गलत इंजेक्शन के बाद बच्चे की हालत तेजी से बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ निवासी मुकेश के 11 वर्षीय पुत्र सचिन को पिछले कुछ समय से बुखार आ रहा था। परिजनों ने गांव में ही क्लीनिक चलाने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर से उसका इलाज कराया। परिजनों का आरोप है कि झोला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.