Bulandsehar News: झूला झूलने से बिजली उत्पादन का मॉडल बना आकर्षण
बुलंदशहर, नवम्बर 28 -- Bulandsehar News: मेरठ के देवनागरी इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय 54वीं मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सिकंदराबाद क्षेत्र के पीएम श्री विद्यालय तिल बेगमपुर के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा अंशिका ने जूनियर वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अंशिका को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के बच्चों ने प्रदर्शनी में हरित ऊर्जा विषय पर आकर्षक एवं उपयोगी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इसमें बच्चों ने एक ऐसा मॉडल तैयार किया, जिसके माध्यम से झूला झूलने की गतिविधि से बिजली का उत्पादन किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: विज्ञान का उपयोग मानवता के कल्याण के लिए करें विद्यार्थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.