Bulandsehar News: झूलते बिजली के तारों से मोहल्लेवासी परेशान
बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- Bulandsehar News: नगर के मोहल्ला खागीवाड़ा में बिजली के तारों का मकड़जाल लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कई स्थानों पर बिजली के तार काफी नीचे तक लटके हुए हैं। मोहल्ला निवासी मूलचंद राणा ने बताया कि सोहन की चौपाल से लेकर शनिदेव मंदिर तक गली में बिजली के तार बेहद नीचे लटके हुए हैं। इससे गली से गुजरने वाले लोगों को हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार पावर कारपोरेशन के अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक तारों को व्यवस्थित नहीं कराया गया। मोहल्ले वालों ने इसकी शिकायत पूर्व विधायक विमला सोलंकी से की थी, उन्होंने पावर कारपोरेशन के एसडीओ से बात कर तारों को सही कराने की बात कही।एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर लटके हुए तारों को शीघ्र सही कराया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.