Bulandsehar News: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव-कीचड़ से आफत
बुलंदशहर, अक्टूबर 9 -- Bulandsehar News: जनपद में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से तेज धूप और उमस से बेहाल लोगों को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। हालांकि इस राहत के साथ ही नगर की बदहाल जलनिकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई। सड़कों पर कीचड़ और जलभराव होने से राहगीरों व वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार को सुबह मौसम पूरी तरह साफ था और तीखी धूप खिली हुई थी। दोपहर में अचानक आसमान में काले घने बादल घिर आए और तेज धूलभरी आंधी चलने लगी। देखते ही देखते बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। बारिश के दौरान कुछ देर के लिए हल्की धूप भी निकली, जिससे मौसम का अनूठा मिजाज देखने को मिला। अचानक आई तेज बारिश से सड़कों पर चल रहे दोपहिया वाहन चालक और राहगीर भीग गए। बचने के लिए लोग दुकानों के छज्जों और पेड़ों के नीचे दुबकते नजर आए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.