Bulandsehar News: झमाझम बारिश के बाद जलभराव बना आफत
बुलंदशहर, जुलाई 28 -- Bulandsehar News: मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत तो दिलाई, लेकिन नगर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था ने मुश्किलें बढ़ा दीं। मुख्य बाजार समेत कई इलाकों में जलभराव होने से यातायात प्रभावित रहा, जबकि कई दुकानों में बारिश का पानी घुसने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। नगर के मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, बुलंदशहर बस स्टैंड मार्ग, कोतवाली रोड समेत कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जलभराव के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार थम गई तथा राहगीरों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई जगहों पर वाहन पानी में फंसते भी नजर आए। यह भी पढ़ें- Amroha News: बारिश के बाद पालिका व ब्लाक परिसर पानी से हुए लबालब मुख्य बाजार में बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.