बुलंदशहर, अक्टूबर 4 -- Bulandsehar News: नगर के मोहल्ला पाठक की दरबार बैंड वाली गली में शनिवार रात पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान सलीम (60) की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने बुलंदशहर रेफर कर दिया। बुलंदशहर ले जाते समय रास्ते में सलीम की मौत हो गई। बताया गया कि सलीम ने कुछ दिन पहले अपने चचेरे भाई नन्हे के बेटे सरफराज की शादी कराई थी। सरफराज की पत्नी शादी के बाद मायके चली गई थी। उसके वापस नहीं आने को लेकर नन्हे, सरफराज और परिवार के लोग सलीम पर दबाव बना रहे थे। यह भी पढ़ें- झगड़े के दौरान बुजुर्ग की मौत इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। मृतक के बेटे जुनैद ने पांच लोगों को नामजद करते हुए गला दबाकर हत्या के प्रयास की तहरीर दी है। घटना के बाद मौके पर पुलिस ...