Bulandsehar News: जेपी स्कूल में शिक्षकों के कौशल विकास के लिए कार्यशाला आयोजित
बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: जेपी विद्या मंदिर यूनिवर्सिटी कैंपस में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जेपी स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने बताया कि रविवार को कार्यशाला के प्रथम दिन का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जेपी ग्रुप के जीएम एजुकेशन आनंद कुमार, विद्यालय प्रबंधक प्रखर गर्ग, यूनिवर्सिटी कैंपस के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, सिटी कैंपस की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी तथा विषय विशेषज्ञ अनीता पिल्लई, शालिनी गुप्ता और गुनीता सिंह उपस्थित रहीं। आनंद कुमार ने कहा कि शिक्षा के बदलते परिदृश्य में शिक्षकों के कौशल विकास के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन आवश्यक है। प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने तकनीक के उपयोग और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.