Bulandsehar News: जूडो-कराटे चैंपियनशिप में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर ने लहराया परचम
बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में जिला जूडो-कराटे चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग, जिला जूडो-कराटे सचिव सत्या सिंह, कोच रिया यादव एवं प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन करके किया। प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। कोच रिया यादव ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है। प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने सभी अतिथियों का आभार जताया। दौजपाल, राकेश , नेत्रपाल, संजीव कुमार, जुगेंद्र सिंह आर्य, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.