बुलंदशहर, सितम्बर 11 -- Bulandsehar News: सहारनपुर में एक धार्मिक स्थल को गिराए जाने की घटना के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल और एलआईयू के माध्यम से सतर्क निगाह रखी गई। एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी देहात समेत सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर सतर्कता बनाए रखी गई। सोशल मीडिया पर भी पुलिस टीम की नजर रही। शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते जिले में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सतर्क रहे। नगर के ऊपरकोट क्षेत्र में काली मस्जिद, जामा मस्जिद, भूड, शांतिनगर समेत अन्य संवेदनशील स्थानों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। यह भी पढ़ें- मस्जिद ...