Bulandsehar News: जुमे की नमाज और गणेश विसर्जन को लेकर अलर्ट रही पुलिस
बुलंदशहर, सितम्बर 25 -- Bulandsehar News: जुमे की नमाज और गणेश विसर्जन पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। दोनों आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। अधिकारियों ने खुद फील्ड में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। नगर के ऊपरकोट क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद, काली मस्जिद, भूड़, शांतिनगर सहित अन्य प्रमुख स्थानों और विसर्जन मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) की टीमें भी लगातार सक्रिय रहकर इनपुट जुटाती रहीं। अति संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी का सहारा लिया गया, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। एसपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.