Bulandsehar News: जिले की चीनी मिलों को गन्ना सेंटर आवंटित, हापुड़ का कोटा हुआ खत्म
बुलंदशहर, अक्टूबर 23 -- Bulandsehar News: आगामी पेराई सत्र 2026-27 को लेकर गन्ना विभाग ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। जिले की चार चीनी मिलों को 104 सेंटर आवंटित किए गए हैं, इसके अलावा पेराई के लिए गन्ना भी आवंटित कर दिया है। जिले की इन चार चीनी मिलों को कुल 667.62 लाख कुंतल से अधिक गन्ना पेराई को मिला है। अगले महीने से जनपद में चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू होने जा रहा है। किसानों का समय से भुगतान न करने वाली हापुड़ जिले की दोनों चीनी मिलों के आठ सेंटर जिले से हटा दिए हैं, उन्हें गन्ना भी नहीं दिया गया है। डीसीओ सना आफरीन ने बताया कि जिले मिलों को उनकी क्षमता के आधार पर सेंटर और गन्ना सौंपा गया है। इसमें साबितगढ़ चीनी मिल को सबसे अधिक 104 सेंटर और 289.98 लाख कुंतल गन्ना पेराई के लिए मिला है। वहीं, अनामिका चीनी मिल को 49 सेंटर व 177....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.