बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है। अस्पताल में आने वाली प्रसूताओं (गर्भवती महिलाओं) और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए जीने व रैंप के अलावा दो लिफ्ट लगाई गई हैं, लेकिन वर्तमान में दोनों ही लिफ्ट बंद पड़ी हैं। इसके चलते मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की एक लिफ्ट काफी समय से खराब पड़ी हुई है, जबकि दूसरी लिफ्ट भी पिछले दो दिनों से अचानक बंद हो गई है। रही-सही कसर जीने (सीढ़ियों) पर चल रहे मरम्मत कार्य ने पूरी कर दी है, जिसके चलते जीने से आवागमन भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है। लिफ्ट और सीढ़ियां दोनों बंद हो जाने के कारण अब प्रसूताओं और उनके तीमारदारों के पास केवल रैंप ही एकमात्र सह...