बुलंदशहर, अगस्त 5 -- Bulandsehar News: जिला पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोनों को बरामद करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जुलाई माह में विभिन्न स्थानों 146 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 37 लाख रुपये बताई जा रही है। अपने कीमती फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस का आभार जताया है।

पुलिस की सफल प्रयास बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी नरेश कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में प्रतिमाह खोए हुए अथवा चोरी मोबाइलों की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस ने केंद्र सरकार के सीईआईआर(सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का गहनता से निस्तारण किया। साइबर टीम व जनपदीय पुलिस के अथक प्रयासों से अलग-...