Bulandsehar News: जिला गन्ना अधिकारी ने समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
बुलंदशहर, सितम्बर 20 -- Bulandsehar News: दि किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में चल रहे समिति स्तरीय किसान मेले का जिला गन्ना अधिकारी श्रीमती सन आफरीन ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मेले में किसानों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ना पर्यवेक्षकों को किसानों की समस्याओं का निर्धारित प्रारूप में दर्ज कर समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी पेराई सत्र में किसानों को गन्ना आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी न हो। प्रभारी मुख्य गन्ना अधिकारी कौशल प्रताप सिसोदिया को भी निर्देशों का समय से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा।इसके बाद जिला गन्ना अधिकारी ने चीनी मिल परिसर का निरीक्षण कर रिपेयरिंग और मेंटेनेंस के कार्यों का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: सट्टा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.