बुलंदशहर, जुलाई 11 -- Bulandsehar News: बाबू बनारसीदास राजकीय चिकित्सालय में तैनात एक जूनियर डॉक्टर (एसआर) ने अस्पताल के ही एक डॉक्टर, वार्ड बॉय और स्वीपर पर मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में एसआर डॉ. रजत कुमार निवासी ग्राम कुदैना जयरामपुर, थाना जहांगीराबाद ने बताया कि 9 जुलाई की रात करीब एक बजे उनके पास डॉ. गौरव कुमार का फोन आया कि वार्ड में आकर मरीज को देख लें। आरोप है कि जैसे ही वह वार्ड की ओर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद डॉ. गौरव कुमार, वार्ड बॉय संदीप कुमार और स्वीपर बिन्नी ने उन्हें घेर लिया。

घटना का विस्तृत विवरण डॉ. रजत का आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ ल...