बुलंदशहर, अगस्त 8 -- Bulandsehar News: जिला अस्पताल में शनिवार शाम अचानक बिजली गुल होने से इमरजेंसी, मेडिकल आदि वार्डों में अंधेरा पसरा रहा। उमस के बीच बिजली गुल होने से भर्ती मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। मरीजों और तीमारदारों ने बताया कि शनिवार शाम करीब सवा छह बजे से गुल बिजली पौने आठ बजे तक बहाल नहीं हो सकी। लगभग डेढ़ घंटे से अधिक समय तक पूरा अस्पताल परिसर अंधेरे में डूबा रहा। मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ को मोबाइल की टॉर्च जलाकर इलाज करना पड़ा। इसकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है।हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि लाइन में फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सदर अस्पताल में पांच मिनट के लिए बंद हुई थी बिजली, प्रबंधन ने दी सफाई जनरेटर से ...