Bulandsehar News: जियाउर्रहमान को फिर मिली कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान
बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- Bulandsehar News: कांग्रेस हाईकमान ने एडवोकेट जियाउर्रहमान पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव-2027 में जिले की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी। मिशन-2027 के तहत जिले में कांग्रेस को नई ऊर्जा के साथ तैयार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hardoi News: लगातार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.