Bulandsehar News: जवाहर ज्योति इंटर कॉलेज में हुआ पौधारोपण
बुलंदशहर, जुलाई 7 -- Bulandsehar News: क्षेत्र स्थित गांव अमरगढ़ स्थित जवाहर ज्योति इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा छात्र-छात्राओं को भी पौधे वितरित कर उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र शर्मा ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आया जीएनआरएफ, दिया संदेश यह भी पढ़ें- Gridih News: आनेवाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी निभाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.