बुलंदशहर, जुलाई 29 -- Bulandsehar News: अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे से पापड़ी गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी जलभराव के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से करीब एक दर्जन गांवों के बच्चे प्रतिदिन स्कूल जाने के लिए गुजरते हैं। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से बच्चों समेत ग्रामीणों के लिए आवागमन मुश्किल हो जाता है। मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान बुलंदशहर नगर क्षेत्र में 11 वर्षीय छात्रा के बारिश के पानी में बहकर लापता होने की घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों ने मार्ग पर जलभराव की स्थायी समस्या का समाधान कराने की मांग की है。 यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मौत का नाला : मौत के मुहाने पर ले आई ये लापरवाहीग्रा...