Bulandsehar News: जर्जर सड़कों से ग्रामीणों में आक्रोश
बुलंदशहर, अगस्त 11 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के ग्राम चिंगरावठी में जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बारिश के बाद सड़कों की हालत और भी खराब हो जाती है। जगह-जगह गड्ढे और जलभराव होने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण चमन सिंह ने बताया कि बारिश होते ही सड़कें कीचड़ और पानी से भर जाती हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जर्जर सड़कों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.