Bulandsehar News: जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे बच्चे
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: मां भगवती इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। विद्यार्थियों ने कंस कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का जीवंत दृश्य, सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुतियां और मटकी फोड़ कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर कृष्णमय हो उठा। कार्यक्रम का आयोजन अंशुल अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, बीना शर्मा, भारती गुप्ता, ज्योति सिंघल, मधु गुप्ता एवं कृष्णकांत के मार्गदर्शन में हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ते हैं। यह भी पढ़ें- राधा-कृष्ण की लीलाओं का बच्चों ने किया मंचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.