Bulandsehar News: जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा, भक्तों की उमड़ी भीड़
बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- Bulandsehar News: जन्माष्टमी के पर्व पर शनिवार की शाम गांव दानपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। डीजे और बैंड-बाजों पर बज रहे भक्ति भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा श्री राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू होकर दानपुर के मोहल्ला जोगीपाड़ा, मोहल्ला बाबा सीताराम मणि मंदिर होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंची। इसके बाद पुराना बस स्टैंड, तालाब मोहल्ला और मोहल्ला पीली कोठी से होते हुए शोभायात्रा अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.