बुलंदशहर, नवम्बर 17 -- Bulandsehar News: जनपद स्तरीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में एलडीएवी इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्या शशि वाला पंत ने बताया कि बुलंदशहर में आयोजित जनपदीय क्विज प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्र गौरी ने प्रथम तथा अभय सक्सेना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में रिम्मी ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय लौटने पर प्रधानाचार्या शशि बाला पंत एवं मतदाता जागरूकता प्रभारी अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर अभय सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, सुधीर भारद्वाज, सतीश कुमार, दिगम्बर सिंह, रजनी रावल, चिंकी राघव, भावना शर्मा सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Jhansi News: मतदाता जागरुकता पर बुविव...