बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- Bulandsehar News: जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव भरना के जंगल में तेंदुआ देखे जाने की चर्चा से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। भरना गांव से बीबीनगर थाना क्षेत्र का लाडपुर गांव सटा हुआ है। तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद लाडपुर के ग्रामीण भी सतर्क हो गए हैं और जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो दिनों से भरना के जंगल में तेंदुआ देखे जाने की चर्चा है। इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई।

तेंदुए की मौजूदगी का निरीक्षण सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। हालांकि, मौके पर जानवर के पैरों के निशान स्पष्ट नहीं मिले हैं। ऐसे में वन विभाग ने फिलहाल तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है। डिप्टी रेंजर विनोद कुमार ने बताया कि दो दिन पहले जं...