Bulandsehar News: छोटी काशी में आषाढ़ अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: अनूपशहर। आषाढ़ माह की अमावस्या पर मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न संस्कार कराकर सुख, समृद्धि और पूर्वजों की आत्म शांति के लिए गंगा में दीपदान किया। छोटी काशी में आषाढ़ माह की अमावस्या पर दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। भोर होते ही श्रद्धालुओं ने नगर के जेपी घाट, मस्तराम घाट,त्रिवेणी घाट, शिव स्वरूप घाट, कुंज घाट, लाल महादेव घाट पर हर-हर गंगे के जयघोष के साथ स्नान शुरू किया। गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने घाटों पर स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। यह भी पढ़ें- अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराकर सुख, शांति, समृद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.