बुलंदशहर, अक्टूबर 9 -- Bulandsehar News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंडल आयुक्त के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए जिले में मिलावटखोरों और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न निर्माण इकाइयों और थोक दुकानों से घी, मिल्क पाउडर तथा तेल के नमूने संग्रहित किए गए, साथ ही भारी मात्रा में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया। टीम ने नामचीन ब्रांड की विनिर्माण इकाई पर छापेमारी कर वहां तैयार किए जा रहे घी और स्किम्ड मिल्क पाउडर के 2 नमूने सील किए। एक अन्य इकाई की जांच करते हुए वहां से घी का 1 नमूना जांच के लिए भरा गया। यह भी पढ़ें- Gonda News: त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 160 किलो घी सीज ​थोक किराना व्यापारी के प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर वहां स...