बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र की यमुनापुरम कॉलोनी से लापता हुए एक निजी स्कूल के 10वीं के छात्र वंश चौधरी(16वर्ष) की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में छात्र की मौत की वजह नहर के पानी में डूबना बताई गई है। नगर के ​यमुनापुरम निवासी कुलदीप सिंह का 16 वर्षीय पुत्र वंश चौधरी 16 अगस्त की शाम मां की डांट से नाराज होकर घर से चला गया था। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार दोपहर देहात क्षेत्र में मामन पुल के पास नहर से वंश का शव बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया था और परिजनों ने हत्या कर शव को विकृत करने की आशंका जताई थी। ​पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने पानी मे...