Bulandsehar News: छात्रों को सिखाए साइबर अपराध से बचाव के तौर-तरीके
बुलंदशहर, अक्टूबर 13 -- Bulandsehar News: राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह अभियान के तहत जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत किया। नगर क्षेत्र स्थित निर्मला कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में साइबर क्राइम सेल और थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को मौजूदा समय में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, बैंक फ्रॉड, फर्जी फिशिंग कॉल्स और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के खतरों से आगाह किया। पुलिस टीम ने बच्चों को समझाया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अज्ञात नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल या लॉटरी से जुड़े संदेशों के झांसे में न आएं और अपने बैंक या सोशल मीडिया अकाउंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.