Bulandsehar News: छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के गुर सिखाए
बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: चौपाल फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को नरसेना के शारदा देवी ज्वाला प्रसाद अग्रवाल कन्या डिग्री कॉलेज, नरसेना में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चौपाल फाउंडेशन के साइबर ट्रेनर कुश वत्स और नरसेना थाना की साइबर टीम से उप निरीक्षक आसिफ रजा ने छात्राओं को जागरूक किया। टीम ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से बचने के तरीके बताए। साथ ही बताया कि सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग कैसे करें और साइबर अपराध होने पर 1930 हेल्पलाइन व साइबर पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज कराएं। कॉलेज प्रबंधक चेनु अग्रवाल ने इस पहल की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.