Bulandsehar News: छात्रों को दिलाई यातायात नियमों की शपथ
बुलंदशहर, अगस्त 20 -- Bulandsehar News: । नगर के गॉड सेंड स्कूल में गुरुवार को छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को यातायात व सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सामान्य जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने जीवन को अनमोल बताते हुए सभी को सुरक्षित रहने और नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ सिटी प्रखर पांडे ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद मुन्तहिर और प्रधानाचार्या राजबाला शर्मा ने सीओ सिटी प्रखर पांडे, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजपाल तोमर, राजीव कुमार व उनकी पूरी टीम को बुके, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को यातायात संकेतों का पालन करने, हेलमेट व सीटबेल्ट के प्रयोग तथा सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.