Bulandsehar News: छात्राओं को कुकरी प्रशिक्षण में सिखाए स्नैक्स व चटनियां बनाने के गुर
बुलंदशहर, नवम्बर 22 -- Bulandsehar News: फल एवं खाद्य संरक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एकेपी महाविद्यालय में संचालित कुकरी एवं बेकरी रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को स्नैक्स आधारित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कुकरी प्रशिक्षक वर्षा गुप्ता ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट स्नैक्स-जैसे समोसा, पकोड़े, स्प्रिंग रोल तथा विविध प्रकार की चटनियां तैयार करने की व्यावहारिक जानकारी और बारीकियां सिखाईं। उन्होंने स्वच्छता, सामग्री के सही अनुपात और प्रस्तुति के महत्व पर भी प्रकाश डाला। प्राचार्या डिंपल विज ने कहा कि इस प्रकार के रोजगारपरक और कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: कुकरी एवं बेकरी प्रशिक्षण कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.