बुलंदशहर, अक्टूबर 10 -- Bulandsehar News: नगर के एकेपी डिग्री कालेज में शनिवार को छात्रवृत्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दशमोत्तर छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी छात्राओं को दी गयी। छात्रवृत्ति की नोडल अधिकारी प्रोफेसर रेखा चौधरी एवं अशोक कुमार ने छात्राओं को फार्म भरने के सही तरीके और आवश्यक डोकोमेंट से छात्राओं को परिचित कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिम्पल विज ने छात्राओं को छात्रवृत्ति के सही उपयोग करने को प्रेरित करते हुए कहा कि 75 प्रतिशत उपस्थिति एवं निर्बाध शैक्षणिक रिकार्ड ही आपको छात्रवृति दिला सकता है। इस अवसर पर नीलू सिंह, डा बीना माथुर, डा गीता सिंह, डॉ एकता चौहान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...