बुलंदशहर, अगस्त 4 -- Bulandsehar News: जिले की ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें प्रशासक बनाए जाने के बाद अब विकास की कार्य योजना डीएम की निगरानी में बनेगी। शासन ने केवल छह माह के लिए कार्य योजना बनाने के लिए आदेश दिए हैं। शासन के निर्देश पर पंचायत राज विभाग ने डीएम की अनुमति पर सभी गांवों की कार्य योजना बनवानी शुरू कर दी है। शासन ने ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाया है मगर इनके वित्तीय अधिकार डीएम के पास हैं सभी कार्य प्रस्ताव मिलने के बाद डीएम के आदेश पर होंगे। शासन के नए निर्देशों के तहत अब ग्राम पंचायतों में पूरे साल के बजाय केवल आगामी छह महीने के लिए ही विकास कार्य योजना तैयार की जाएगी। डीएम कुमार हर्ष ने ने इस छह माह की कार्य योजना बनाने की प्रक्रिया को अनुमति दे दी है। गौरतलब है कि जिले के सभी 16...