Bulandsehar News: चौपाल में ग्रामीणों से संवाद, विधायक ने गिनाए 2.95 करोड़ के विकास कार्य
बुलंदशहर, जुलाई 19 -- Bulandsehar News: सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रदीप कुमार चौधरी ने रविवार को ग्राम नया गांव, शरीफपुर भैसरोली में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को क्षेत्र में कराए गए करीब 2 करोड़ 95 लाख रुपये के विकास कार्यों की जानकारी भी दी। विधायक ने बताया कि गांव में हाईमास्ट लाइटें, वाटर कूलर, सोलर स्ट्रीट लाइट, सरकारी नलकूप और संपर्क मार्गों के निर्माण व विशेष मरम्मत सहित कई विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर-जेहरा, औलीना, रजवाना, औरंगाबाद संपर्क मार्ग, सैदपुर मार्ग से शरीफपुर भैसरोली मार्ग, भैसरोली-फतेहपुर एवं भैसरोली-लौहलारा संपर्क मार्गों की विशेष मरम्मत कराकर आवागमन को बेहतर बनाया गया है। इसके अलावा गांव में सीसी सड़क निर्माण, मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.